फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Improvement examination of CBSE held at five centers of the district

जिले के पांच केंद्रों पर हुई सीबीएसई की इंप्रूवमेंट परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Improvement examination of CBSE held at five centers of the district
आजमगढ़। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के इंप्रूवमेंट परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल 13 व इंटरमीडिएट के 195 बच्चों ने अंक सुधार के लिए परीक्षा दी। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर ने नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर तक होगी। उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा परिणाम 30 सितंबर के पूर्व ही घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल में इस वर्ष सभी बोर्ड ने परीक्षा नहीं लेकर पूर्व की परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया है। बोर्ड ने यह सुविधा छात्रों को दी थी कि जो परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा दिलाया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल, केंद्रीय विद्यालय, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, न्यू कैंब्रिज स्कूल फूलपुर व आनंद मेमोरियल स्कूल बिलरियागंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त केंद्रों पर हाईस्कूल के 18 व इंटरमीडिएट के 235 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल में पांच व इंटरमीडिएट में 40 बच्चे अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

न्यू कैंब्रिज स्कूल में 150 छात्रों ने दी परीक्षा
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित न्यू कैंब्रिज स्कूल में बुधवार को सीबीएसई की इंप्रूवमेंट( सुधार) परीक्षा शुरू हुई। जिसमें जिले के आठ विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रिंसिपल मोहम्मद राजिक खान ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 150 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा 13 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन अंग्रेजी और आईटी की परीक्षा संपन्न कराई गई। केंद्रीय परीक्षा बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed