{"_id":"6241bbe05c8144753e55dbd3","slug":"illegally-running-maternity-home-and-sonography-center-seized-azamgarh-news-vns6453270150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रहा प्रसूति गृह व सोनोग्राफी सेंटर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रहा प्रसूति गृह व सोनोग्राफी सेंटर सीज
विज्ञापन
आजमगढ़/सगड़ी। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे सोनोग्राफी सेंटर व स्वास्थ्य केंद्र को सोमवार का उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सील कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई। छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मच गया था। उपजिलाधिकारी गौरव कुमार, डिप्टी सीएमओ संजय कुमार, अधीक्षक वीरेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई।
पटवध में अवैध रूप से संचालित हो रहे दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र को सीज कर दिया गया। दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत पहले ही की गई थी कि यह केंद्र बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। छापेमारी के दौरान यहां से भारी मात्रा में अवैध दवाइयां व ग्लूकोज की बोतल समेत कई उपकरण मिले। केंद्र को सीज करते हुए एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को अवगत कराया। इसी प्रकार बिलरियागंज स्टेट बैंक के पास अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कमला सोनोग्राफी सेंटर पर ताला जड़ दिया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा छापेमारी की भनक लगने से पहले ही संचालक ने सोनोग्राफी सेंटर पर डॉक्टर के अनुपलब्ध होने से अनिश्चित काल तक बंद की नोटिस लगा कर ताला बंद कर फरार हो गया था। इस संबंध में उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर कार्रवाई की गई है। जहां अवैध रूप से संचालित प्रसूति गृह एव सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया गया है। सोनोग्राफी सेंटर के संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। जबाब नहीं मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटवध बाजार में दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र जो प्रसूति गृह वह भी अवैध रूप से चलाया जा रहा था ।