फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegally running maternity home and sonography center seized

अवैध रूप से चल रहा प्रसूति गृह व सोनोग्राफी सेंटर सीज

Mon, 28 Mar 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Illegally running maternity home and sonography center seized
आजमगढ़/सगड़ी। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे सोनोग्राफी सेंटर व स्वास्थ्य केंद्र को सोमवार का उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सील कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई। छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मच गया था। उपजिलाधिकारी गौरव कुमार, डिप्टी सीएमओ संजय कुमार, अधीक्षक वीरेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पटवध में अवैध रूप से संचालित हो रहे दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र को सीज कर दिया गया। दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत पहले ही की गई थी कि यह केंद्र बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। छापेमारी के दौरान यहां से भारी मात्रा में अवैध दवाइयां व ग्लूकोज की बोतल समेत कई उपकरण मिले। केंद्र को सीज करते हुए एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को अवगत कराया। इसी प्रकार बिलरियागंज स्टेट बैंक के पास अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कमला सोनोग्राफी सेंटर पर ताला जड़ दिया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा छापेमारी की भनक लगने से पहले ही संचालक ने सोनोग्राफी सेंटर पर डॉक्टर के अनुपलब्ध होने से अनिश्चित काल तक बंद की नोटिस लगा कर ताला बंद कर फरार हो गया था। इस संबंध में उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर कार्रवाई की गई है। जहां अवैध रूप से संचालित प्रसूति गृह एव सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया गया है। सोनोग्राफी सेंटर के संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। जबाब नहीं मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटवध बाजार में दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र जो प्रसूति गृह वह भी अवैध रूप से चलाया जा रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed