फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal slaughter house caught, more than four quintals of banned meat recovered

Azamgarh News: पकड़ा गया अवैध बूचड़खाना, चार कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद

Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal slaughter house caught, more than four quintals of banned meat recovered
थाना क्षेत्र के विषहम कतरा पुरवा में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। एसओ मेंहनगर ने शनिवार की सुबह बूचड़ाखाना पकड़े जाने व पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरूष व दो महिलाएं शामिल हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम गांव के कतरा पुरवा निवासी जुल्फेकार का मकान आबादी से दूर कब्रिस्तान के पास है। जहां वह काफी दिनों से बूचड़खाना चलाता था। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने जुल्फेकार के घर पर दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से शोहराब, जाहिद व सलमान को गिरफ्तार किया। सद्दाम, जुल्फेकार, सुहेल, कलीम, सायरा व मिस्बा फरार हो गए। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने सायरा व मिस्बा को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने चार कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस पकड़ा। जिसे जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर दबवा दिया।
विज्ञापन

एसओ ने तीन पुरुष व दो महिलाओं की गिरफ्तारी व चार के फरार होने के साथ ही चार कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद होने करने का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed