फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal occupation of government land, Panchayat building is not being built

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, नहीं बन पा रहा पंचायत भवन

Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of government land, Panchayat building is not being built
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के पारीपट्टी गांव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा के चलते पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर पर अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी गई है। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं की जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लाक के पारीपट्टी ग्राम सभा में जमीन कोे अभाव में सरकार की महत्वकांक्षी योजना पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जबकि निर्देश दिया गया है कि हर ग्राम पंचायत में हर हाल में पंचायत भवन( मिनी सचिवालय) का निर्माण होना चाहिए। ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम प्रधान करिश्मा फातमा ने बताया कि मेरे ग्राम सभा कई जगहों पर सरकारी जमीन है। जिस पर दबंगों का कब्जा है । लेकिन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया नहीं जा रहा है। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए मैंने ब्लाक स्तर से लेकर एसडीएम सगड़ी को लिखित सूचना दी है। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकारी जमीन से अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया। आगे उन्होंने कहा अगर जल्द सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो मैं इसकी शिकायत जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री से भी करुंगी। प्रधान प्रतिनिधि शबीब रजा, बेलाल अहमद, मास्टर फरमान अब्बास, मिसम अब्बास आदि ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मां की है ताकि गांव में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा सके। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया जल्द ही जमीन चिन्हित कर नापी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed