फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor sale was not banned, 278 liters recovered

अवैध शराब बिक्री पर नहीं लगा लगाम, 278 लीटर बरामद

Sun, 05 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor sale was not banned, 278 liters recovered
आजमगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार का चोली दामन का साथ है। कई बड़ी जहरीली शराब की घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी अभी जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं लग सका है। इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। लोकसभा उपचुनाव को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 278 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तो वहीं पुलिस ने कुल 15 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार की सुबह पांच से सात बजे तक शराब बनाने व बेचने के अड्डो पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। कुल 128 स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें 278 लीटर शराब की बरामदगी के साथ ही 15 लोग गिरफ्तार किए गए। उन्होंने बताया कि महराजगंज थाना में 50 लीटर बरामदगी दो गिरफ्तार, बिलरियागंज क्षेत्र में 40 लीटर के साथ एक गिरफ्तारी, अहरौला में 30 लीटर के साथ दो गिरफ्तारी, जीयनपुर में 53 लीटर के साथ चार गिरफ्तारी, रौनापार में 25 लीटर के साथ एक गिरफ्तारी, जहानागंज में 19 लीटर के साथ एक, कोतवाली में 18 लीटर के साथ एक, मुबारकपुर में 18 लीटर के साथ एक, रानी की सराय में 15 लीटर के साथ एक निजामाबाद में 10 लीटर के साथ एक अवैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed