फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal liquor being sold in the district, 40 liters recovered

अभी भी जिले में बिक रही अवैध शराब, 40 लीटर बरामद

Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor being sold in the district, 40 liters recovered
माहुल जहरीली शराब कांड के बाद से पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इसके बाद भी जिले में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण महराजगंज थाना क्षेत्र में 40 लीटर अवैध शराब का बरामद होना है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अवैध शराब कारोबारी अपने अवैध धंधे में जुटे हुए है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य लगातार यह दावा कर रहे है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। पूरे जिले में अवैध शराब को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में अवैैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। जिसका जीता जागता उदाहरण महराजगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। एसओ महराजगंज ने शुक्रवार की देर शाम मलहपुरवा ढाला बंधा रोड से एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से दो गैलन में कुल 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुबाष साहनी पुत्र स्व. राजदेव साहनी निवासी अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज बताया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed