फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal encroachment on road tracks started as soon as Sahib left

साहब के जाते ही फिर शुरू हुआ सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा

Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on road tracks started as soon as Sahib left
आजमगढ़। जिला अस्पताल व सीएमओ आफिस की बाहरी बाउंड्री से सटी सड़क की पटरी से पूर्व जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर कुछ दिनों पूर्व ही अतिक्रमण हटवाया गया था। पूर्व डीएम के स्थानांतरित होते ही एक बार फिर बाउंड्री किनारे दुकाने सजने लगी है। अतिक्रमण मुक्त हुए सड़क की पटरी पर एक बार फिर अवैध कब्जेदार अपना कब्जा जमाते हुए दुकान सजाना शुरू कर दिए है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर से लेकर सीएमओ कार्यालय की बाहरी बाउंड्रीवाल से सटे सड़क की पटरी पर काफी दिनों से अवैध कब्जा था। ठेला, खोमचा, गुमटी वाले बाउंड्रीवाल के बाहर सड़क की पटरी पर अवैध रुप से कब्जा कर रखे थे। पूर्व जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी जिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे तो उक्त अतिक्रमण को देखा और उसे हटवाने का निर्देश एसडीएम सदर व नगर पालिका के प्रभारी ईओ को दिया। जिस पर कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और सड़क की पटरी पर सीएमओ कार्यालय के बाउंड्रीवाल के बाहर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। अतिक्रमण हटते ही जिला अस्पताल के बाहर काफी खुला-खुला नजर आने लगा। इस बीच पूर्व जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का स्थानांतरण हो गया और नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने पदभार भी ग्रहण कर लिया। पूर्व साहब के जाते ही अवैध अतिक्रमण कारियों ने एक बार फिर सीएमओ आफिस के बाउंड्रीवाल के किनारे अवैध कब्जा शुरू कर दिया है। ठेला, चौकी, गुमटी आदि रख कर दुकानों का संचालन नए सिरे से शुरू हो गया है और नपा के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। पूर्व जिलाधिकारी ने सीएमओ बाउंड्री को अतिक्रमण मुक्त करा कर उस पर प्रेरक पेटिंग भी करा दिया था ताकि शहर में आने वालो को ये देख कर अच्छा लगे लेकिन अतिक्रमण कारियों द्वारा पुन: अतिक्रमण कर लेने से शहर की सुधरी शोभा फिर बिगड़ने लगी है और जिम्मेदार फिलहाल मूकदर्शक ही बने हुए है।
विज्ञापन

ठेला खोमचा वालों ने सौंपा डीएम को पत्रक
आजमगढ़। नवागत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने के बाद मंडलीय अस्पताल के बाहर से हटाए गए ठेला-खोमचा व गुमटी वालों ने बुधवार को पत्रक सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि बाप-दादा के जमाने वे बाउंड्रीवाल के किनारे सब्जी, फल आदि बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते चले आ रहे है। उनकी दुकानों को एक माह से हटावा दिए जाने से उनके समझ भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसी स्थिति में हमें पुन: उक्त स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए ताकि हम परिवार का भरण पोषण कर सके। पत्रक देने वालों में आकाश, चंदन, विनोद, अनिल, फूलबदन, अर्जून, मो. समीर, रामचंदर, पाना देवी, पिंटू, नवल, घुरहू, रामानंद, रतन, झिनक आदि शामिल है। नगर पालिका ईओ मनोज कुमार ने बताया कि जो अतिक्रमण हटवाया गया है, यदि वहां पुन: अतिक्रमण किया जा रहा है तो यह गलत है। डीएम व एसडीएम से वार्ता कर पुन: अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed