फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IIT BHU will conduct road safety audit of black spots in the district

Azamgarh News: जिले में ब्लैक स्पॉट का रोड सेफ्टी ऑडिट करेगा आईआईटी बीएचयू

Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU will conduct road safety audit of black spots in the district
आजमगढ़। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, आईआईटी बीएचयू उनका निरीक्षण कर रोड सेफ्टी ऑडिट करेगी। यह निर्देश एडीएम ने मंगलवार को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन 69 स्थानों पर दुर्घटना हुई है, उसकी सूची अगली बैठक में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इसमें मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी के तहत एजेंडावार समीक्षा की और विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि 54 स्थानों पर सड़क के किनारे और डिवाइडर में अनाधिकृत यूनीपोल व प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही की गई। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मझगांवा रानी की सराय में चार पहिया वाहन जिसमें चालक को नींद आ जाने के कारण दुर्घटना हुई है। तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है गाड़ी चालक की मृत्यु नहीं हुई है। इस मौके पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

दावा 40 में से 30 अवैध कट पीडब्ल्यूडी, बाकी एनएचएआई ने कराए बंद
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि प्रयागराज-जौनपुर, आजमगढ़ मार्ग पर 40 अवैध कट थे, इसमें से 30 अवैध कट निर्माण खंड बंद करा दिए गए हैं। वर्तमान में मार्ग एनएचएआई को हस्तांतरित कर दिया गया है। शेष 10 अवैध कटों को बंद कराने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। इस संबंध में एनएचएआई ने बताया कि वर्तमान में उक्त अवैध कटों को बंद करा दिया गया है। हाईवे पर हेल्पलाइन नंबर 1033 फ्री एम्बुलेंस के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें, जिससे नेशनल हाइवे पर हो रही दुर्घटना के बाद व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed