फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IG tightened the noose on Chitresh and Aman's gang

Azamgarh News: आईजी ने चित्रेश और अमन के गैंग पर कसा शिकंजा

Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
IG tightened the noose on Chitresh and Aman's gang
आजमगढ़ मंडल के आईजी अखिलेश कुमार ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने अंतरजनपदीय क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों को सूचीबद्ध किया। आईजी ने जौनपुर जनपद के रहने वाले चित्रेश तिवारी उर्फ छोटू गैंग को इंटर रेंज गैंग में पंजीकृत किया है। अब यह गैंग चित्रेश तिवारी गैंग के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

इस गैंग का कोड आरआई-30 होगा। वहीं फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन जायसवाल गैंग को भी इंटर रेंज गैंग में रजिस्टर्ड किया गया है। यह गैंग अमन गैंग के नाम से जाना जाएगा। इस गैंग का कोड नंबर आरआई-31 होगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की है। जिसमें जौनपुर जनपद के रहने वाले चित्रेश तिवारी उर्फ छोटू गैंग को इंटर रेंज गैंग में पंजीकृत किया है। चित्रेश तिवारी उर्फ छोटू गैंग के सदस्य आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर और सुलतानपुर जिले में लूट, छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। अब यह गैंग चित्रेश त्रिवारी गैंग के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग का कोड आरआई-30 होगा। इस गैंग के सदस्यों में जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव निवासी सिंटू मिश्रा उर्फ संकी व सरपतहा थाना क्षेत्र के भगासा पटखौली गांव निवासी कामता पाठक है। वहीं आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन जायसवाल गैंग को भी इंटर रेंज गैंग में रजिस्टर्ड किया गया है।
यह गिरोह अपमिश्रित शराब, फर्जी स्टीकर और बारकोड लगाकर शराब को बेचने जैसा क्राइम करता है। इस गिरोह की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस गैंग को शराब तस्कर गैंग के रूप में रजिस्टर्ड किया गया है। यह गैंग अमन गैंग के नाम से जाना जाएगा। इस गैंग का कोड नंबर आरआई-31 होगा।

इस गिरोह के सदस्यों में जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी संतोष शर्मा, जलालपुर थाना क्षेत्र के कुकुडीपुर गांव निवासी राविन सिंह, केरांव गांव निवासी प्रशांत दुबे उर्फ सौरव दूबे उर्फ महराजवतरती गांव निवासी रीता गुप्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed