{"_id":"5e95f2668ebc3e76a2092802","slug":"if-you-are-afraid-of-corona-talk-to-these-counselors-azamgarh-news-vns520379389","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हैं डरे तो बात करें इनसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हैं डरे तो बात करें इनसे
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच कार्यक्रम अधिकारियों को काउंसलर बनाया गया है। कोरोना वायरस के कारण लोगों के मन में व्याप्त भय को दूर करने के लिए ऑनलाइन इनसे बात की जा सकती है। विश्वविद्यालय ने उनसे संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए है।
यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश की ओर से ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ मुहिम की संयुक्त रूप से शुरुआत की गई है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपदों में 5-5 कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर काउंसलर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोग लॉकडाउन के चलते मानसिक उलझन में है। वहीं, क्वारंटीन में रह रहे लोग भी काउंसलर से अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है। इन्हें बीते दिनों यूनिसेफ एवं मनोवैज्ञानिकों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने जनपद के महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें एवं कोरोना से अलर्ट रहने के लिए अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।
इन नंबरों पर करें संपर्क
1.डॉ उदयभान यादव 9455782932
2 डॉ ज्योति कुमारी 7897392524
3. डॉ. रामकुमार मौर्य 9450821267
4. डॉ शैलेष पाठक 9453714224
5. डॉ. अरविंद कुमार यादव 9452374078