फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the new cloth did not come on Chhath, the married woman hanged her, death

Azamgarh: नव विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, छठ पर नहीं आए नए कपड़े तो उठाया ये कदम

Tue, 01 Nov 2022 07:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 07:27 AM IST
सार

देवारा इस्माइलपुर गांव निवासिनी अर्चना यादव पुत्री रामपलट यादव की बीते 22 जून को शादी हुई थी। 15 दिन पूर्व वह ससुराल से मायके आयी थी। सोमवार की सुबह परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए थे और वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
If the new cloth did not come on Chhath, the married woman hanged her, death
आरपीएसएसी के अफसर ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर गांव निवासी नव विवाहिता ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए हुए थे। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छठ पर्व पर नया कपड़ा न आने से वह परिजनों से नाराज थी।
विज्ञापन

देवारा इस्माइलपुर गांव निवासिनी अर्चना यादव (20) पुत्री रामपलट यादव की बीते 22 जून को शादी हुई थी। 15 दिन पूर्व वह ससुराल से मायके आयी थी। सोमवार की सुबह परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए थे और वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन जब पूजा कर घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार मृतका छठ पर नए कपड़े की मांग कर रही थी। जिस पर पिता ने कहा कि पैसे ले लो और जाकर कपड़े ले आओ, लेकिन वह छठ पर कपड़ा पहले से न आने से नाराज हो गई। घर के लोग छठ पूजा करने चले गए और विवाहिता घर पर ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर एसओ कौशल पाठक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed