फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the marriage of the girl is fixed then ask for three lakhs

Azamgarh News: लड़की की तय हो गई शादी तो मांगे तीन लाख

Wed, 17 May 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
If the marriage of the girl is fixed then ask for three lakhs
तरवां पुलिस ने लड़की की अन्यत्र शादी तय हो जाने पर उसे तीन लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाने पर दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत शेरपुर कला गांव निवासी सत्येंद्र यादव ने आधार, फोटो, बैंक पासबुक व फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह उसकी बेटी से फोन कर बात करने लगा। इतना ही नहीं उसने लड़की पर शादी का दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। जिस पर लड़की ने सारी बात पिता को बताया तो पिता ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। जानकारी जब सत्येंद्र को हुई तो वह मैसेज भेज कर ब्लैकमेल करते हुए तीन लाख रुपये मांगने लगा। धमकी भी दी कि पैसा न देने पर वह लड़की व होने वाले पति को गोली मार देगा। बुधवार को तरवां थाना पुलिस ने नामजद अभियुक्त को उसके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed