फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the government does not listen, there may be a conflict with the employees: VP Mishra

नहीं सुनी सरकार तो हो सकता है कर्मचारियों से टकराव: वीपी मिश्रा

Sat, 30 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
If the government does not listen, there may be a conflict with the employees: VP Mishra
आजमगढ़। राज्य कर्मचारी व शिक्षक आंदोलनरत हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यदि सरकार समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं करती तो कर्मचारियों से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारी नौ दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पीएन सिंह व जिला मंत्री सुबाष पांडेय ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने 9 दिसंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। कर्मचारी व शिक्षक लगातार मुख्यमंत्री से वार्ता का प्रयास कर रहे है लेकिन समस्या का समाधान करना तो दूर उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। ऐसे में आंदोलन व कार्य बहिष्कार का रास्ता ही शेष है। प्रांतीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार हमारी नहीं सुनती है तो निश्चित तौर पर कर्मचारियों व सरकार के बीच टकराव हो सकता है। जिला मंत्री नेब ताया कि 20 सितंबर से 30 सितंबर के बीच सभी मंत्री, विधायक के माध्यम से पत्रक मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जा चुका है। अब 26 नवंबर को ब्लाक व तहसील मुख्यालयों पर जनजागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। 27 नवंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर से कार्य बहिष्कार की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार आर्थिक संकट में थी तो कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया। वहीं अब जब कर्मचारी महंगाई की मार झेल रहे है तो फ्रीज डीए का बकाया एरियार भी सरकार नहीं दे रही है। सातवें वेतन का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed