फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the biometric machine fails, then the attendance of teachers will be taken through video call

बायोमेट्रिक मशीन हुई खराब तो वीडियो कॉल से शिक्षकों की ली जाएगी हाजिरी

Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
If the biometric machine fails, then the attendance of teachers will be taken through video call
आजमगढ़। अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्हें हर हाल में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी भेजनी होगी। यदि मशीन खराब हो जाएगी तो डीआईओएस को वीडियो कॉल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बिना इसके उनका वेतन पास नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों की समय से स्कूल में उपस्थिति सबसे अधिक आवश्यक है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की निर्धारित 100 दिवसीय कार्य योजना में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। स्कूलों में मशीनें लग भी गई। उसके बाद भी यह देखने में आ रहा है कि कई जगह मशीनों को खराब बताकर मैनुअल उपस्थिति के जरिए वेतन बिल पास कराए जा रहे हैं। इसे लेकर शासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस विषय में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि प्रति माह के वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति अवश्य प्रस्तुत की जाए। इसके आधार पर ही वेतन बिल पास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed