{"_id":"581b7fec4f1c1b5e38437ede","slug":"if-no-roads-will-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनी तो नहीं होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनी तो नहीं होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में नहीं सुधरी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लाक के मुहम्मदपुर फेटी के ग्रामीणों ने महुआरी गांव से मुहम्मदपुर फेटी तक ढाई किलो मीटर खडंजा मार्ग को पिच कराने की मांग लेकर गुरुवार को 'सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर पिच रोड नहीं बनी तो ग्रामीण विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामवासियों का कहना है कि महुआरी से मुहम्मदपुर फेटी तक बीसों साल से खडंजा वाली सड़क है,जो वर्तमान समय में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। इसके निर्माण के लिए अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराए जा चुकने के बाद भी सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस सड़क का निर्माण हो जाता है तो ठेकमा से सरायमीर की दूरी बहुत कम हो जाएगी। वैसे नौ किलो मीटर चलकर ही ठेकमा की दूरी तय करते हैं। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। मौके पर आफताब, शहजाद, हनीफ खां, विनोद, गुलजार, नफीस खां उपस्थित रहे।