फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If justice is not given in time, the woman's life is not lost.

समय से मिलता न्याय तो नहीं जाती महिला की जान

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If justice is not given in time, the woman's life is not lost.
मेहनाजपुर। न्याय न मिलने पर स्थानीय थाने में जहर खा कर जान देने वाली महिला के घर रविवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त किया। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि यदि महिला को समय से न्याय मिल गया होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। अब भी यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सपा सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सपाजनों का प्रतिनिधिमंडल मृतका के घर पहुंचा था। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में भी यदि महकमा हीलाहवाली करता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने के चलते महिला द्वारा मौत को गले लगाने के बाद महकमा जागा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यही काम पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। प्रतिनिधिमंडल में जनार्दन सिंह, प्रमोद यादव, रामनवल, धनंजय सिंह, जयप्रकाश, पप्पू, सहीम अहमद, शाह आलम, अरमान, तनवीर, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed