फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If everything goes well, the airstrip will be completed by August 10

तो 10 अगस्त तक हवाई पट्टी का निर्माण हो जाएगा पूरा

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
If everything goes well, the airstrip will be completed by August 10
आजमगढ़। रिजनल कनेक्टिविटी के तहत चयनित मंदुरी हवाई पट्टी हवाई अड्डे में पूरा करने का अधिकतर काम पूरा कर दिया गया है। अभी एटीसी टावर, इलेक्ट्रिकल वर्क, प्रतीक्षालय के सामने मिट्टी भराई और कुछ पेड़ का मकानों में आंशिक संशोधन का काम शेष हैं। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से कार्यदायी संस्था को इन कार्यों के पूरा करने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। हालांकि कार्यदायी संस्था की ओर से अपना काम पूर्ण होने के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र दे दिया गया है। अवशेष कार्यों के पूर्ण होने के बाद अगस्त या उसके बाद से उड़ान शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 2000 रुपये लोगों को घरेलू उड़ान की सुविधा देने के लिए रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम शुरू गई थी। इसमें जनपद के मंदुरी हवाई पट्टी का चयन किया गया था। हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्री को पूरा करने और रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए लिए शासन की ओर से 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए 2.86 करोड़ रुपये जारी किए थे। किसानों से जमीन खरीदने के बाद बाउंड्री का काम काफी पहले पूरा कर दिया गया था। इसके साथ ही विस्तारीकरण के लिए राजकीय निर्माण निगम को 18.50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था की ओर से सबसे पहले रनवे और इसे किनारे बनने वाले टैक्सी-वे और सब-वे का काम पूरा कर लिया गया था। रनवे की लंबाई बढ़ाकर 1507 मीटर की गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर आवश्यक सुविधाओं प्रतिक्षालय, एटीसी टावर, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग, फायर स्टेशन आदि का कार्य शुरू किया गया। इसमें भी अधिकतर कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से पूर्ण करने का दावा दिया गया है। इसके बारे में जिला प्रशासन को लिख कर भी दे दिया गया।
विज्ञापन

गतवर्ष हवाई अड्डे पर होने वाले विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए आई टीम ने कार्यों से संतुष्टी जताई थी। हवाई पट्टी पर कुछ स्थानों पर मिट्टी भराई, एटीसी टावर की लंबाई को कुछ बढ़ाने के साथ ही कुछ पेड़ों और मकान की लंबाई में संशोधन के निर्देश दिए थे। मिट्टी भराई का कार्य शामिल होने पर इस प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाकर लगभग 20 करोड़ कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
अभी चल रहा है एटीसी टावर का कार्य
आजमगढ। हवाई पट्टी पर एटीसी टावर की लंबाई कुछ बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद इस पर अभी कार्य किया जा रहा है। अभी कुछ काम अवशेष दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही यात्री प्रतीक्षालय आदि में इलेक्ट्रिसिटी संबंधी काम किया जा रहा है।
0000000000000000000000000
मिट्टी भराई का काम भी शेष
आजमगढ़। यात्री प्रतीक्षालय के सामने लगभग एक बीधे में अभी मिट्टी पटाई का काम शेष हैं। जमीन नी ती होने के कारण यहां बरसात का पानी जमा हो गया है। अब पानी सूचने के बाद ही मिट्टी भराई का कार्य हो पाएगा। रविवार को कुछ मजदूर पानी निकासी के लिए झाड़ियां आदि साफ करने में जुटे हुए थे।
00000000000000000000000000
एक मकान में होना है आंशिक संशोधन
आजमगढ़। हवाई अड्डे के पास स्थित एक मकान में भी आंशिक संशोधन किया जाना है। मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि मकान की ऊंचाई 160 सेमी कम करनी है। इसे भी जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।

0000000000000000000000000000
शासन लगातार ले रहा फीडबैक
आजमगढ़। मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि शासन की ओर से मंदुरी हवाई पट्टी के बारे में लगातार जानकारी ली जा रही है। इससे लगता है कि कार्य पूर्ण होने पर जल्द ही यहां से घरेलू उड़ान शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed