फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If anyone is creating obstacles in closing illegal cuts, file an FIR.

Azamgarh News: अवैध कट बंद करने में कोई उत्पन्न कर रहा बाधा तो कराएं एफआइआर

Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
If anyone is creating obstacles in closing illegal cuts, file an FIR.
आजमगढ़। मुख्य सड़कों पर अवैध कट हैं तो उसे हर हाल में बंद करें। यदि उसे बंद करने में कोई अवरोध पैदा कर रहा तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क सुरक्षा से जुड़े एनएच-16, एसएच-16 एवं एमडीआर के पांच मार्गों पर कितने ब्लैक स्पाट है, कितने अवैध कट बंद कराए गए व कितने स्थान पर अतिक्रमण है, इन सब की जानकारी प्राप्त की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़ मार्ग पर 40 अवैध कट के सापेक्ष 30 अवैध कट निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद कराया गया है। उक्त मार्ग एनएचएआई विभाग को सौंप दिया गया है। अवैध कट संबंधी कार्यवाही उक्त विभाग द्वारा की जानी है। एनएचआई विभाग के अधिकारी ने बताया कि नौ स्थानों के अवैध कट बंद कराए गए थे लेकिन पुनः ग्रामीणों द्वारा अवैध कट बना दिया गया है। डीएम ने कहा कि अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 एवं एनएचआई विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए अवैध कट को शत-प्रतिशत बंद कराएं। इसका प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएं कि उक्त मार्ग पर कोई अवैध कट बचे नहीं हैं। अवैध कट, स्पीड ब्रेकर व साइनेज बोर्ड के ऊपर बड़ा सा सावधान लिखा जाए। आईआरसी में देख लें कि आईकॉन की आवश्यकता है कि नहीं है। बैठक में अपर जिला अधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी, परिवहन आदि संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed