फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If any accident occurs due to not filling soil, strict action will be taken against the firm: DM

मिट्टी भराई न करने पर हुई कोई दुर्घटना तो फर्म पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

Fri, 03 Nov 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
If any accident occurs due to not filling soil, strict action will be taken against the firm: DM
आजमगढ़। सभी कार्यदायी संस्था वर्क साइट पर साइन बोर्ड लगाएं एवं रेस्टोरेशन (मिट्टी भराई) के कार्य को रोड खोदने के बाद तत्काल कराएं। अब तक जितने रोड कटिंग एवं खुदाई की गई है, उन सभी का रेस्टोरेशन वर्क एक सप्ताह में प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकार की घटना मिट्टी भराई न करने पर होती है तो संबंधित फर्म के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित हर घर जल योजना की समीक्षा में संबंधित को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था जीए बाबा, विक्रांत, गाजा, एलसी इंफ्रा, एसआईपीएल, सुधाकरना के स्टेट हेड को पंप फ्लोरिंग, एफएचटीसी, ओएचटी, ट्रॉयल रन आदि कार्यों पर अधिक से अधिक फोकस करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पंप फ्लोरिंग, एफएचटीसी, ओएचटी, ट्रॉयल रन, सोलर आदि कार्याें को पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड को स्वयं सभी साइटों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण कर प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड को समय से कार्य पूर्ण करने का प्लान तैयार कर अपना कमिटमेंट लिखित में मेल पर भेजें। बैठक में परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड, स्थानीय प्रतिनिधि तथा अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed