फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If action is not taken against those who kill protected animals, we will complain to the CM

Azamgarh News: संरक्षित पशुओं को मारने वालों पर कार्रवाई नहीं तो सीएम से करेंगे शिकायत

Sun, 09 Mar 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken against those who kill protected animals, we will complain to the CM
लाटघाट। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को रौनापार थाने में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षित पशुओं को मारने को लेकर शिकायत की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला महामंत्री जगत नारायण गोड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाने में पहुंचा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन बाद भी अभी तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, और अगर गो हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई जाएगी। इस मामले में थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल ने कहा कि पूछताछ चल रही है, लेकिन अभी तक सही अभियुक्त नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चांद पट्टी और करमैनी के एक वर्ग के लोगों द्वारा कई बार इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं, और ऊपर तक पहुंच होने के कारण दोषी आरोपी छूट जाते हैं। यह घटना सात व आठ की रात में देवी मंदिर चांदपट्टी के चाहर दीवारी के अंदर हुई थी, जहां गाय और बछड़ा बधा हुआ था। बछड़े को चुराकर 100 मीटर दूर नदी के किनारे काट कर मांस उठा ले गए और अवशेष छोड़ दिए। रौनापार पुलिस ने कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की और छोड़ दिया, जिससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हैं। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष हरैया सुधीर राय, हरिनारायण राय ग्राम प्रधान, पंकज सिंह, रणविजय राय संघ, संतोष सिंह संघ, कार्तिकेय सिंह संघ, दयानंद शुक्ला भाजपा, प्रिंस सिंह, शिवकुमार मौर्या पूर्व मंडल अध्यक्ष व रघुनाथ सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed