आजमगढ़। शिक्षक विधायक बनने के बाद जिले के शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में पहली बार आए ध्रुव कुमार त्रिपाठी का शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षकों ने मुझपर विश्वास कर तीसरी बार इस पद पर बैठाया है। उसी प्रकार मैं शिक्षकों के हित के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करूंगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सबसे पहले स्व. पंचानन राय की कर्मभूमि को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय के सामने 50 वर्षों के संघर्ष के उपरांत प्राप्त उपलब्धियों को सुरक्षित रखने की चुनौती है। उन्होंने शिक्षकों की पुरानी पेंशन पूर्व की भांति लागू कराना, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं नि:शुल्क चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना व शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने सहित तमाम मांगों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर उन्हें लागू कराने के लिए सरकार को विवश करने का संकल्प लिया। प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिवाकर तिवारी, बाबर अशफाक एवं मंत्री डॉ. इंद्रजीत राम, अध्यक्ष बृजेश राय एवं मंत्री विजय कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम, डॉ. अखिलेश चन्द्र, कुलभूषण सिंह, रविंद्र यादव, महताब आलम, नोमान अहमद, अनिल उपाध्याय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, अभिमन्यु यादव एवं मंत्री अतुल कुमार सिंह, जगदीश राय, अब्दुल कयूम एवं निसार अहमद, विनीता राय, पति अमिताभ राय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।