{"_id":"587fb0b84f1c1b2231efed34","slug":"i-got-off-the-coach-display-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिला कोच डिस्प्ले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिला कोच डिस्प्ले
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में बंद मिला कोच डिस्प्ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक और वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक ने बुधवार को विशेष ट्रेन से मऊ-शाहगंज के बीच पड़ने वाले स्टेशनों का भी ट्रेन से ही निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाएं देखीं और समस्याएं सुनीं। इससे पहले उन्होंने ट्रेन रोककर खुरासन रोड-सरायमीर के बीच कुंवर नदी पर बने रेलवे पुल पर ज्वाइंट प्लेट को बारीकी से देखा। पुल पर लगे कंकरीट स्लीपर की गुणवत्ता को देखी। निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बंद मिला।
महाप्रबंधक राजीव मिश्रा विशेष ट्रेन से ठीक 12 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर घूमकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोच डिस्प्ले नहीं चलता देख उन्होंने नाराजगी जताई और पूछताछ की। बताया गया कि डिस्प्ले की पांच साल की वारंटी है लेकिन यह दो साल में ही खराब हो गया। उन्होंने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेलवे विभाग की ओर से जिले में करीब 25 रेलवे समपार, मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद करने के लिए संस्तुति के विरोध में ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि अगर ऐसे में किसी रास्तों को रेलवे अगर बंद करता है तो इससे आसपास गांव वालों को पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि इन मानवरहित क्रासिंग पर जनहित को देखते हुए फाटक लगाया जाए। इस मौके पर सुरेश शर्मा, रूद्र प्रताप अस्थाना, पारस सोनकर, संजय गुप्ता, विजय चौरसिया, सत्येंद्र यादव, अशोक तिवारी, बालेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सौंपा।
पद्माकर लाल वर्मा ने बताया कि महाप्रबंधक को जिले से कोलकाता के लिए और मुंबई के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाने की मांग की गई है। साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण जल्द पूरा कराने, एसी प्रतीक्षालय बनवाने के साथ गेट संख्या 28बी मूसेपुर से रेलवे का निजी मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की गई है। जीएम ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
मौके पर संत प्रसाद अग्रवाल, मनोज बनर्वाल, अशोग अग्रवाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, शारदा प्रसाद जायसवाल, अनिल शुक्ला, मनीष गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार, महाप्रबंधक वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने बुधवार को खुरासन रोड-सरायमीर के बीच कुंवर नदी पर रेलवे पुल पर ट्रेन रोककर पटरियों के जोड़ में ज्वाइंट प्लेट को बारीकी से देखा। पुल पर लगे कंकरीट स्लीपर की गुणवत्ता के बारे में रेल सुरक्षा अधिकारी से जानकारी ली। इसके बाद वे सैलून में लगे विंडो से खुरासन रोड, दीदारगंज स्टेशन का निरीक्षण किया।