फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband will not be alive after killing someone

किसी की जान लेने से पति तो जिंदा नहीं होंगे

Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband will not be alive after killing someone
मृतक विरेंद्र का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। मेरे पति अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी गैरमौजूदगी में एक बेटा और पांच बेटियों की परवरिश मैं किस तरह से कर रही हूं, इसका दुख मैं ही समझ सकती हूं। मैंने ब्लड मनी के रूप में 20 लाख रुपये लेकर पति के हत्यारों को माफ कर दिया।
विज्ञापन


क्योंकि मेरा सुहाग तो गया, पर मैं दूसरी बहन की मांग क्यों सूनी होने दें। प्रमिला के माफीनामे के बाद यूएई के शारजाह जेल में फांसी की सजा पा चुके पांच भारतीयों को वहां की सरकार ने ना केवल माफ कर दिया बल्कि उन्हें जल्द भारत भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


 शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी वीरेंद्र चौहान तीन भाईयों में बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वीरेंद्र चौहान वर्ष 2008 में यूएई के शारजाह में राजगीरी का काम करने लगा था। चार नवंबर 2011 को हंसी मजाक के दौरान वीरेंद्र की मनबढ़ों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बिहार का धर्मेंद्र, पंजाब का रविंदर सिंह, रणजीत सिंह, दलबिंदर सिंह और सुच्चा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को फांसी की सजा सुनाकर उन्हें जेल में बंद करवा दिा।  इधर वीरेंद्र की मौत के बाद पत्नी प्रमिला पर घर का जिम्मा आ गया।

धनाभाव में बच्चों की पढ़ाई रुक गई। बेटा एक दूकान पर मजदूरी करने लगा। इस दौरान प्रमिला ने जिले के सभी छोटे-बड़े नेताओं का दरवाजा खटखटाया लेकिन सभी ने सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। इसी बीच तीन दिन पहले प्रमिला के घर पंजाब के एक सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे और प्रमिला से सुलह-समझौते की पेशकश करते हुए ब्लड मनी के तौर पर 20 लाख रुपये देने की बात कही।


अपने सगे संबंधियों से राय मशविरा के बाद प्रमिला ने हामी भर दी । प्रमिला का कहना है कि इन रुपयों से वह बेटियों की शादी अच्छे से कर सकती है। जो होना था वह हो गया। अब किसी की जान लेने से उसके पति जिंदा नहीं हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed