{"_id":"6929f341758b70939302aad7","slug":"husband-shoots-wife-dead-crushes-head-with-brick-in-panipat-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141381-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पानीपत में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पानीपत में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव ने हरियाणा के पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 24 नवंबर की है, जब राजीव ने कमरे में ही पत्नी को दो गोलियां मारी और फिर सिर ईंट से कुचल दिया। पुलिस के अनुसार राजीव शव को बोरी में भरकर नहर में फेंकने ले जा रहा था, तभी कुछ लोगों के आने से घबरा गया और शव वहीं छोड़कर भाग गया
। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजीव के कमरे तक पहुंच गई। वहीं से पूरी घटना का खुलासा हुआ। हरियाणा पुलिस ने मृतका के परिजनों और मायके पक्ष को सूचना दी। अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव की शादी 13 वर्ष पूर्व जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी प्रियंका यादव के साथ हुई थी। प्रियंका पिछले छह महीने से अपने पति के साथ पानीपत में रह रही थी। बताया जा रहा है कि राजीव के हरियाणा में ही किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके कारण दंपती के बीच विवाद चल रहा था।
प्रियंका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले पानीपत पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को शुक्रवार को ससुराल रूपाईपुर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। राजीव का बेटा घटना के समय अपने बाबा और दादी के साथ गांव में ही था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पानीपत की पुलिस को इस केस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो पूरी मदद की जाएगी।