फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband married for the second time, if she protested then husband and his family members threatened her

Azamgarh News: पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पति और उसके परिवार वालों ने दी धमकी

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband married for the second time, if she protested then husband and his family members threatened her
आजमगढ़। पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने मामले में पहली पत्नी की तहरीर पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने पति सहित परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि पति के साथ विवाद के चलते उसके द्वारा भरण पोषण का मुकदमा दीवानी कोर्ट में दायर किया गया है। वर्तमान में मुकदमा विचाराधीन है। कोर्ट में सुनवाई 7 मार्च हो होगी।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव निवासिनी रिंकी ने बताया कि उसकी शादी पांच नवंबर 2019 को महाराजगंज के पासीपुर गांव निवासी बाबूलाल से हुई थी। वर्तमान पति और उसका कप्तानगंज के कुशमहरा में रहते हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही पति बाबूलाल, सास चांदमती, भाई आजाद बाबू, आनंद राव, विजय लाल, बहन पूनम उर्फ गुड़िया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसके लिए मैंने फैमिली कोर्ट में उत्पीड़न और भरण पोषण का वाद दायर किया है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद पति बाबूलाल ने 2 मार्च को दूसरी शादी कर ली। इसमें कई लोगों का अहम योगदान रहा। जब मैंने पति को दूसरी शादी से मना किया तो मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, परिवार और शादी में सहयोगियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed