{"_id":"6813848af24d1c75790766d7","slug":"husband-life-is-in-danger-from-his-wife-and-her-brothers-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पति की गुहार जान बचा लो सरकार, पत्नी और उसके भाइयों पर लगाया आरोप, सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पति की गुहार जान बचा लो सरकार, पत्नी और उसके भाइयों पर लगाया आरोप, सुरक्षा की मांग
Thu, 01 May 2025 07:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 07:56 PM IST
सार
गुहार की पर्ची लेकर थाने में पहुंचे पति ने पत्नी और उसके भाइयों पर आरोप लगाया और अपनी जान का खतरा बताया। इसके साथ ही सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों से जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी संतोष साहू ने पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
संतोष ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले खजुरी गांव में हुई थी। पत्नी के कहने पर उन्होंने खजुरी में जमीन खरीदकर मकान बनवाया, जिसके बगल में उनके साले रहते हैं। संतोष बिहार में दाना-भूंजा की दुकान चलाते हैं और पत्नी के खाते में खर्च के लिए पैसे भेजते रहते हैं।
विज्ञापन
कुछ जमीन बेचकर जमा किए गए पैसे भी पत्नी के खाते में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साले खजुरी के मकान और पत्नी के खाते में जमा पैसे पर नजर रखे हुए हैं। 30 अप्रैल को जब वह घर आए तो सालों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका पीछा किया।
विज्ञापन
किसी तरह भागकर वह अहरौला थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि साले पहले भी उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। अहरौला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।