फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband injured in accident, wife dies

एक्सीडेंट में पति घायल, पत्नी की मौत

Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband injured in accident, wife dies
अहरौला। थाना क्षेत्र के मेहियापार बाजार में सोमवार को शाम लगभग सात बजे बूढ़नपुर-अहरौला रोड पर सवापति (70) पुत्र बुद्धू अपनी पत्नी निर्मला देवी 65 के साथ सड़क पार कर रहे थे कि शाहपुर की तरफ से आ रही बारात लेकर आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। जिसमें पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना अहरौला पुलिस को दी गई। मौके पर अहरौला पुलिस पहुंच गयी और घायल अवस्था में पड़े दोनों पति पत्नी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों का उपचार करना शुरू कर दिया उपचार के दौरान ही निर्मला देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका निर्मला देवी और उसके पति सवापति अपने पुत्र सोनू के साथ और गांव के कुछ और लोगों के साथ गांव-गांव घूमकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचते हैं। नोना जाति के सवापति अंबेडकरनगर जिले के शुकुल बाजार के निवासी हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे घायल अवस्था में पड़े मृतका के पति हो पता ही नहीं की उसकी पत्नी साथ छोड़ कर दुनिया से चल बसी मृतका के पुत्र सोनू ने मां को बिना किसी कार्रवाई के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस और परिजनों के बीच पोस्टमार्टम को लेकर सहमति नही बन पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed