फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband gave triple talaq over phone, wife filed suit

फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq over phone, wife filed suit
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के तोवा गांव की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को पति के खिलाफ फोन पर तीन तलाक देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मेहजबीन पत्नी मकसूद ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पहले उसके पति की शादी उसकी बड़ी बहन से हुई थी। किन्हीं कारणों से मकसूद ने बड़ी बहन को तलाक दे दिया। बड़ी बहन को तलाक देने के बाद धोखे से प्यार मोहब्बत कर मकसूद ने उसके साथ शादी कर लिया। शादी के कुछ माह बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद वह मायके आ गई। 11 अगस्त को उसने पति को फोन किया तो वह गाली-गलौज देने लगा और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर निजामाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पति के खिलाफ तीन तलाक, दहेज आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed