फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband found hanging, wife found dead on bed

Azamgarh News: पति फंदे से लटका मिला, पत्नी बेड पर मृत मिली

Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Husband found hanging, wife found dead on bed
गोरखपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी पति-पत्नी ने मंगलवार की रात जान दे दी। पति का शव फंदे से लटका मिला तो पत्नी बेड पर मृत मिली।

परिवार के लोगों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने तहरीर देकर दोनों के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए घर के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपट्टी निवासी रामसरीख (28) और उसकी पत्नी संजू (26) ने मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में खुदकुशी कर ली।

बुधवार की सुबह जब रामसरीख की भतीजी चांदनी कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि संजू का शरीर बेड पर पड़ा था, उसके गले पर फंदे का निशान था। जबकि रामसरीख का शव पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला। उसके शोर मचाने पर घर के लोग पहुंचे। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम के साथ सीओ सगड़ी शुभम तोदी और थानाध्यक्ष रौनापार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


रामसरीख नासिक में फर्नीचर का काम करता था। लगभग तीन माह पूर्व 27 अप्रैल 2024 को गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पीपरताड़ी गांव में रामसरीख की शादी हुई थी। परिवार वालों के अनुसार, जब से शादी हुई थी, तब से पति-पत्नी घर पर रहते थे। दोनों में बहुत सामंजस्य भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसरीख पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। आठ बहनों में से सात की शादी हो गई है। एक की शादी नहीं हुई है। वह अपने किसी रिश्तेदारी में गई थी। रामसरीख अलग रहता था। उसके दो भाई अलग-अलग और दो भाई अपनी मां के साथ रहते हैं।


रामसरीख के बड़े भाई ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर दी है। इसमें दोनों के आत्महत्या करने का जिक्र है।

कोट...

बुधवार की सुबह छह बजे सूचना पति-पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पूछताछ के लिए घर के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed