फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband did love marriage while first wife, wife slaps in panchayat

पहली पत्नी के रहते पति ने किया प्रेम विवाह, पंचायत में पत्नी ने जड़ दिया थप्पड़

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Husband did love marriage while first wife, wife slaps in panchayat
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी मऊ के थाना सरायलखंसी में हुई थी। शादी के चार साल बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं था। युवती मायके में रह रही थी और पति ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर रविवार को जीयनपुर कस्बा स्थित हाईडिल मंदिर में पंचायत हुई। पंचायत के दौरान पति-पत्नी में विवाद हुआ और पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई जहां सुलह का प्रयास हुआ। बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति को बैठा लिया और पत्नी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली निवासी महिला की शादी अप्रैल 2016 में मऊ के सरायलखंसी में हुई थी। शादी को चार साल बीत जाने पर भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर ही विवाद होता था। कुछ दिनों पहले पतनी अपने मायके चली गई। इस बीच पति ने किसी दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो रविवार को जीयनपुर हाईडिल स्थित मंदिर पर पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्ष के लोग आए। पति पहली पत्नी को साथ ले जाने को तैयार था लेकिन दूसरी शादी से नाराज पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। पंचायत के दौरान ही पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी और पत्नी ने पति को दो थप्पड़ रसीद कर दिए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को थाने लेकर चली गई। वहां भी समझौते का प्रयास हुआ लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को उसके परिजनों के साथ मायके भेज दिया और पति को थाने में बैठा लिया। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed