{"_id":"639d8a8139888d0a3757a164","slug":"husband-cut-his-wife-with-an-axe-after-the-dispute-angry-husband-killed-his-wife-created-a-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में खौफनाक वारदात: सनकी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में खौफनाक वारदात: सनकी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 17 Dec 2022 04:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 17 Dec 2022 04:04 PM IST
सार
मिर्जापुर के निबावल गांव निवासी गोपी ने आपसी विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विवाद के बाद आक्रोशित पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के निबावल गांव में शनिवार दोपहर आपसी कहासुनी के बाद पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल गांव निवासी रेखा (33) का पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। पति गोपी ने आक्रोश में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गले पर कुल्हाड़ी से हमले से रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को लहूलुहान हाल में देख पति फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई । जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका को दो पुत्र एक पुत्री है। लालगंज थाना प्रभारी के बाद सीओ लालगंज दीक्षांत राज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ दीक्षांत राज ने बताया कि आरोपी पति सनकी था। उसका इलाज चल रहा था। उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर हमला कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।