Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband became monster in domestic dispute beat his wife till death in azamgarh

Azamgarh: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, लाठी-डंडे से पीट कर ली पत्नी की जान, पुलिस के आने से पहले फरार

Mon, 12 Jun 2023 12:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 12:26 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के टड़वा खास गांव में घरेलू विवाद में पति हैवान बन गया। लाठी-डंडे से पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में कोई भी नहीं था। आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband became monster in domestic dispute beat his wife till death in azamgarh
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बीती रात मामूली घरेलू विवाद में पति हैवान बन गया। वह अपनी पत्नी को लाठी-डंडे से तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह मौके फरार हो गया। सोमवार सुबह लोगों ने बिस्तर पर लहूलुहान शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। यह खौफनाक घटना तरवां थाना क्षेत्र के टड़वा खास गांव की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


टड़वा खास गांव निवासी आशा देवी (55) का रविवारशाम पति ज्ञानेंद्र सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में खाना भी नहीं बना था। सोमवार सुबह ज्ञानेंद्र सिंह के घर का दरवाजा खुला हुआ था। ग्रामीणों ने दरवाजा खुला देखा तो ज्ञानेंद्र को आवाज लगाई।

विज्ञापन

बेड के नीचे लहुलुहान हाल में था शव

कई आवाज देने पर भी घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया आशंका में कुछ लोग घर के अंदर गए। अंदर का हाल देख ग्रामीण हतप्रभ रह गए। घर के सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। ज्ञानेंद्र की पत्नी आशा बेड के नीचे लहुलुहान हाल में मृत पड़ी थी। वहीं ज्ञानेंद्र घर से गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मां-बेटी सहित तीन की मौत और पांच घायल, हाईवे पर कंटेनर में घुसी थी कार

Trending Videos

सूचना पर तरवां थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद व कहासुनी चल रही थी। आशंका है कि घरेली विवाद में पति ने ही लाठी-डंडे से पीट कर हत्या की और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आश दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है।

दोनों पुत्र रोजीरोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर सिर्फ पति और पत्नी ही रहते थे। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने कहा कि पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की बात फिलहाल सामने आ रही है। पति गायब है। तलाश में पुलिस टीम जुटी है। उससे पूछताछ से ही घटना के बारे में पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed