फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband and wife with their unborn child also died in azamgarh in-laws accused of killing by poisoning

Azamgarh News: पति-पत्नी के साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत, मामला संदिग्ध; ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 08:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 08:26 PM IST
सार

Azamgarh News: दंपती के साथ बच्चे की भी मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामला और गंभीर हो गया जब महिला के घरवालों ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Husband and wife with their unborn child also died in azamgarh in-laws accused of killing by poisoning
संजय और झुनझुन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना के मोलनापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी संजय ठठेरा (30) पुत्र दीनदयाल की शादी झुनझुन (26) के साथ हुई है। संजय के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व संजय कहीं से जुआ खेल कर रात में आया था। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर घर पर पत्नी से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


पत्नी ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस आई और संजय को दो डंडे भी मारी। सुबह गोरखपुर से झुनझुन के मायके से उसके भाई दो लोगों के साथ आए थे। जबरन थाना चलने को कह रहे थे। बाद में वह चले गए। इसके बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ मृतका के मामा लल्लन प्रसाद ने कहा कि उन लोगों को जानकारी 3.30 बजे दी गई कि संजय की मौत हो गई है। जब झुनझुन के मोबाइल पर कॉल किया गया तो उसका देवर झुनझुन के ठीक होने और उसके जहर के सेवन न करने की जानकारी दी। जैसे ही परिजन दोहरीघाट तक पहुंचे तभी बताया गया कि झुनझुन की जहर से मौत हो गई।

मायके पक्ष का आरोप है कि पति की मौत के बाद परिजनों ने झुनझुन को भी जबरन जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हुई। मृतका के पेट में चार माह का बच्चा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed