फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   husband and wife arrested for dharmantran case in azamgarh who did Conversion by giving lure of removing ghosts

आजमगढ़: भूत-प्रेत की बाधा दूर कराने का लालच देकर धर्मांतरण, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़ा

Mon, 04 Oct 2021 04:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 04:59 PM IST
सार

आजमगढ़ के जोधी का पुरा मोहल्ले में रहने वाले बहादुर मौर्या के घर में धर्मांतरण की सूचना के बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसका वीडियो तैयार करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों को भेजा। 

विज्ञापन
husband and wife arrested for dharmantran case in azamgarh who did Conversion by giving  lure of removing ghosts
पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़ा - फोटो : istock

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधी का पुरा मोहल्ले में भूत-प्रेत की बाधा दूर करने का लालच देकर धर्मांतरण करने का मामला रविवार को सामने आया। इस मामले में पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तक बरामद की। आरोपी पति-पत्नी का चालान कर दिया गया।  

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधी का पुरा मोहल्ले में रहने वाले बहादुर मौर्या के घर में धर्मांतरण की सूचना के बाद रविवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसका वीडियो तैयार करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों को भेजा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति और महिला प्रार्थना सभा कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर 24 लोग मौजूद थे। पुलिस ने वहा से धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामग्रियों को कब्जे में ले लिया। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली आई। हिरासत में लिए गए नंदू सिंह और उसकी पत्नी सविता सिंह गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबी समेत तीन अपराधियों के वाहन कुर्क

अपराधियों की नकेल कसने में आजमगढ़ पुलिस जुटी है। गैंगस्टर के तीन अभियुक्तों की जरायम की दुनिया से कमाई गई संपत्ति को कुर्क (जब्तीकरण) करने का डीएम ने निर्देश जारी कर दिया है। जल्द ही पुलिस व प्रशासन इसके लिए कार्रवाई करेगा। इसमें मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी श्याम बाबू पासी भी शामिल है। उसकी पत्नी के नाम की स्कार्पियो जब्त की जाएगी। 

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर तीन अपराधियाें की संपत्ति जब्त करने की अनुमति मांगी थी। श्याम बाबू पासी द्वारा पत्नी के नाम खरीदी गई स्कार्पियो की कीमत 8.50 लाख रुपये है। इसके अलावा निजामाबाद थाना क्षेत्र के अपराधी मनोज सिंह निवासी बकिया लछिरामपुर पर भी गैंगस्टर लगा हुआ है। इसने भी अपराध की अवैध कमाई से स्कार्पियो खरीदी थी।

उसकी अनुमानित कीमत 3.90 लाख है। इसी थाना क्षेत्र के फरिहां निवासी खालिद भी अपराधी है। इसने भी अवैध कमाई से टीवीएस बाइक खरीदी है। उसकी अनुमानित कीमत 35,200 रुपये है। एसपी के पत्र पर जिलाधिकारी ने तीनों अपराधियों की चिह्नित संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसका प्रशासक संबंधित तहसीलों के तहसीलदार को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed