{"_id":"66fc5d02701237ede00575f4","slug":"hundreds-of-potholes-on-920-km-road-traffic-difficult-after-rain-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-121312-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 9.20 किमी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे, बरसात के बाद आवागमन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 9.20 किमी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे, बरसात के बाद आवागमन मुश्किल
विज्ञापन
रानी की सराय। कोटिला-आंवक मार्ग की दुर्दशा ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। इस 9.20 किमी लंबे मार्ग पर सैकड़ों गड्ढों के कारण आवागमन कठिन और दुखदायी हो गया है। सड़क के निर्माण की शुरुआत तो हुई थी, लेकिन काम बीच में रूक गया। अब कोटिला बाजार में केवल 500 मीटर तक गिट्टी डालकर काम को अधूरा छोड़ दिया गया है, इससे लोगों में भारी असंतोष है। पहले इस सड़क को बनवाने की हामी भरने वाले पीडब्ल्यूडी ने भी पल्ला झाड़ लिया है।
कोटिला बाजार, आंवक, खालिसपुर, सुजानपुर और विसहम जैसी प्रमुख बाजारों से होकर यह सड़क गुजरती है, अब इन बाजारों का विकास भी सड़क की खस्ता हालत के कारण प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्याएं रखीं, इसके बाद एक साल पहले लालगंज की पूर्व सांसद संगीता आजाद ने मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया था। लेकिन शिलान्यास के बावजूद, अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। बीच में निर्माण शुरू जरूर हुआ लेकिन कुछ काम होने के बाद यह ठप हो गया। खामियाजा बारिश के बाद लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
00
कोटिला बाजार की उपेक्षा
कोटिला बाजार, हाईवे से सटा है, यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां न नालियों का निर्माण हुआ है और न ही सड़कों की मरम्मत। इस उपेक्षा के कारण बाजार का विकास रुक गया है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों और नालियों के निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, इससे बाजार की हालत सुधर सके।
विज्ञापन
00
अवंतिकापुरी धाम का विकास रुका
आंवक के पास स्थित अवंतिकापुरी धाम, हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इस मार्ग की बदहाली से धाम पर आने वाले भक्तों को परेशानी होती है। यहां सावन में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण धाम का विकास रुक गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर सड़क की स्थिति बेहतर होती, तो अवंतिकापुरी धाम का और विकास होता।
00
तीन बाजारों का विकास प्रभावित
आंवक के बाद खालिसपुर, सुजानपुर और विसहम जैसे बड़े बाजार भी मार्ग की दुर्दशा के कारण उपेक्षित हैं। बाजारों तक पहुंचने के लिए लोगों को कोटिला बाजार से सैकड़ों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, यह काफी मुश्किल और खतरनाक है। कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
00
कोटिला से मंगरावां जाने वाली सड़क अब आरईएस विभाग के अधीन है, जो इस मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ा बनाएगा। अब उसके द्वारा इस मार्ग का निर्माण कब किया जाएगा इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
सुमंत यादव, जेई पीडब्ल्यूडी।
00
मार्ग का निर्माण एफडीआर तकनीक से होना है। इसके लिए मशीनें आ गई हैं। अब तक काम शुरू भी हो गया होता लेकिन मौसम की खराबी के कारण निर्माण शुरू हो सका। जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी।
अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता आरईएस।