फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hundreds of fish died due to mixing poisonous substances in the pond water in Mirzapur

मिर्ज़ापुर : तालाब के पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने से सैकड़ों मछलियां मरीं

Sun, 16 May 2021 10:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 10:49 AM IST
सार

 पट्टा धारक ने चुनावी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप 

विज्ञापन
Hundreds of fish died due to mixing poisonous substances in the pond water in Mirzapur
तालाब में मरी मछली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्ज़ापुर  के लालगंज  क्षेत्र के कटाई गांव में नीलामी के तालाब में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल दिया गया। इससे तालाब का पानी जहरीला हो गया और उसमें पाली गई सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। इसकी सूचना पट्टा धारक ने पुलिस और प्रशासन को दी। आरोप लगाया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंजिश में ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह कटाई गांव के ग्रामीण तालाब में मरी हुई मछलियों को देखकर भौचक रह गए। उन्होंने शोर मचाकर सभी को बताना शुरू किया कि पानी में किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है। जिससे मछलियों की मौत हो गई है। पट्टा धारक के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पट्टा धारक मिर्जापुर के धनैता गांव निवासी हैं। उन्होंने पसियाही निषाद नाविक एवं मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के नाम से चार लाख इक्यानबे हजार में तालाब का पट्टा लिया था। तालाब में मछलियों का पालन किया गया था लेकिन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पानी में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया।

जिससे मछलियों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि चार दिन पूर्व जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को इस बात की जानकारी दी गई थी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चुनावी रंजिश में मछलियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष लालगंज को मामले को जांच करने के लिए भी लिखा था।

लेकिन पुलिस की लापरवाही से अज्ञात व्यक्तियों ने नीलामी धारक के तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर भारी नुकसान कर दिया। पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी जहरीला होने से पशुओं को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed