फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Huge infection figures to curb death, 44 new ones found

मौत पर लगाम पर बढ़ा संक्रमण, 44 नए मरीज मिले

Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Huge infection figures to curb death, 44 new ones found
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर जिले में ऊंची छलांग लगाया है। एक सप्ताह से इकाई में सिमटा नए मरीजों के मिलने का आकड़ा शनिवार को काफी ऊंची छलांग लगाया है। शनिवार को जिले में कोई मौत तो नहीं हुई लेकिन 44 नए संक्रमित मिले है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम का दावा शनिवार को खारिज सा हो गया। एक बार फिर एक मुश्त 44 नए संक्रमित मिले है। इसमें 11 संक्रमित शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों की जांच के लिए लगे कैंप में पाए गए है। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 4642 लोगों की जांच की गई। जिसमें कुल 44 नए संक्रमित मिले है। इसमें दो गैरजनपद के है। जिन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। नए संक्रमितों के बाद अबतक जिले में मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17874 हो गई है। वहीं वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 442 है। शनिवार को जिले में संक्रमण जरूर बढ़ा है लेकिन एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। वह यह कि बीते चौबीस घंटे के अंदर जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed