फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Houses, shanty and wheat field fire

मकान, मड़ई और गेहूं के खेत में लगी आग

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
तहबरपुर थाने के खुटिया गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से एक व्यक्ति का मकान और तीन लोगों की रिहाइशी मड़इयां जलकर राख हो गई। मड़ई में बंधी तीन गाय झुलसकर मर गई और एक भैंस झुलसी हुई है। वहीं, भीतर रखे गए हजारों के सामान जलकर नष्ट हो गए। इसी क्रम में अहरौला थाने के खादारामपुर गांव में अज्ञात कारण से आग लगने से जहां आठ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। वहीं, खेत में रखा करीब 20 क्विंटल भूसा जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन



तहबरपुर संवाददाता के अनुसार, खुटिया गांव निवासी हरिलाल यादव के मकान में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही समय में आग भयानक रूप लेते हुए पड़ोसी धीयान यादव, शेखई यादव और लालमन यादव की मड़ई में पकड़ ली। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। लोगों के आग पर काबू पाने तक हरिलाल यादव की पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। आग से उसकी तीन गायें झुलसकर मर गई। जबकि एक भैंस झुलस गई।
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार, खादारामपुर गांव निवासी संभल पांडेय, तीर्थराज पांडेय और छोटेलाल के खेत में अबूझहाल में आग लगने से करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि पड़ोसी गांव शिरपट्टी निवासी बहादूर राजभर और बबलू पांडेय के खेत में रखा करीब 20 क्विंटल नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed