फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hoping for a door-to-door garbage collection

फिर जगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की उम्मीद

Thu, 21 Jun 2018 11:47 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Thu, 21 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
hoping for a door-to-door garbage collection
clean city
आजमगढ़। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू करने की अब जिलाधिकारी ने सुधि ली है। योजना को सउरू करने के लिए पालिका को कितने वाहनों की आवश्कता होगी इस बारे में सभी निकायों से शीघ्र प्रस्ताव तलब किया गया है। ताकि वाहन खरीद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके।
विज्ञापन



जनपद की सबसे बड़ी नगरपालिका आजमगढ़ में आज तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना नहीं शुरू हो पाई है। बहुल पहले कुछ वार्डों में इस योजना को शुरू किया गया था, लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ पाई। निकाय की पिछली सरकार के दौरान योजना के तहत 20 ई-रिक्शे खरीदने की योजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन



निकाय में नई सरकार का गठन होने और ईओ के स्थानांतरण के बाद ये योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं होने से शहरवासियों भी पालिका की ओर से निर्धारित स्थानों पर कूड़ा नहीं डाल रहे हैं। इसे खाली स्थानों पर फेंका जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तमसा नदी के किनारे के मोहल्लों में आ रही है। गौरीशंकर घाट से आगे नदी के किनारे कूड़ा गिराकर नदी पर भी कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द से  डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र वाहन खरीद का प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed