{"_id":"68375baf53c257e71000b827","slug":"homeguards-wife-killed-by-hitting-with-a-grinding-stone-azamgarh-news-c-20-1-vns1073-1003127-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सिल के बट्टे से वारकर होमगार्ड की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सिल के बट्टे से वारकर होमगार्ड की पत्नी की हत्या
विज्ञापन
पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहनगर/मेहनाजपुर (आजमगढ़)। तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में बुधवार की सुबह छत पर सो रही होमगार्ड की पत्नी का रक्त रंजित शव मिला। उसकी सिल के बट्टे से वारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार, रामदुलारी तिवारी (55) रोज की तरह रात में अकेली छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्ता तिवारी होमगार्ड हैं। वह रात में ड्यूटी करने गए थे। बुधवार की सुबह जब वह लौटे तो उन्होंने दरवाजा न खुलने पर आवाज लगाई। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे पड़ोसी की छत से अपने मकान की छत पर पहुंचे। वहां पत्नी को लहूलुहान देखकर शोर मचाया। जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पड़ोसियों ने तरवां थाना प्रभारी को मोबाइल फोन पर घटना की सूचना दी। रामदुलारी के शरीर पर चोट के निशान थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था। सिल के बट्टे से वारकर उनकी हत्या की गई थी। सिल का बट्टा भी बरामद कर लिया गया।
देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने हमलावर का काफी विरोध किया था। उनकी सात पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दोनों अविवाहित पुत्रियां ननिहाल गई थीं और पुत्र बाहर था। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवां मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिले से फॉरेंसिक जांच टीम और डाग स्क्वाॅड को बुलाया गया। खोजी कुतिया छत पर पड़े शव के आसपास ही देर तक घूमती रही। इससे कोई निष्कर्ष नहीं निकला। फॉरेंसिक टीम खून से सने कपड़े और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाकर चली गई। अगस्ता तिवारी ने बताया कि बगल के गांव पीथोपट्टी निवासी एक व्यक्ति से वर्षों पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने उस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
00
जमीन का चल रहा मुकदमा
कुछ वर्ष पूर्व बगल के गांव पीथोपट्टी के बाल मोहन तिवारी ने अपने जीवन काल में सेवा सुश्रुषा के बदले अपनी दो बीघा ज़मीन रामदुलारी तिवारी को बैनामा और एक बीघा जमीन रजिस्टर्ड वसीयतनामा कर दिया था। इसे लेकर एक व्यक्ति और होमगार्ड अगस्ता के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
000
वर्जन ...
हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच प्रथम दृष्टया यह मामला प्रकाश में आया है कि रामदुलारी की एक बेटी का पड़ोस के रहने वाले जय दीक्षित के साथ प्रेम संबंध था। जय लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन, दोनों के परिवार के लोग तैयार नहीं थे। जय दीक्षित द्वारा इस घटना को अंजाम देने की आशंका है। अगस्ता की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जय की तलाश के लिए टीम बना दी गई है। जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।