फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home quarantine people will have a slip on their house, action will be taken if they come out

होम क्वारंटीन लोगों के घर पर चस्पा होगी पर्ची, बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

Sun, 03 May 2020 04:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine people will have a slip on their house, action will be taken if they come out
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़। लॉक डाउन के समय में जो प्रवासी जनपद में आ रहे हैं उनके लिए कई व्यवस्था की गई है। सबसे पहले प्रवासी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्ळें शेल्टर होम भेजा जाएगा। यदि किसी प्रवासी में बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत आदि होगी तो हॉस्पिटल क्वारंटीन किया जाएगा। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कराया जाएगा और उसके घर पर एक पर्ची चस्पा की जाएगी। इस पर सभी जरूरी जानकारियां होंगी।
विज्ञापन


डीएम एनपी सिंह ने बताया कि यदि उस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। शेल्टर होम में रखे गए प्रवासी में कोई लक्षण नहीं है तो प्रवासी को भेजते समय खाद्य सामग्री का पैकेट जिला प्रशासन द्वारा वाहन के माध्यम से उसके घर भेजा जाएगा। प्रवासी को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। पूर्ण विवरण नाम, पता, ट्रेवेल हिस्ट्री, नंबर आदि दर्ज कराया जाएगा। होम क्वारंटीन प्रवासी के घर के बाहर जागरूकता पर्ची चस्पा होगी।
विज्ञापन


इस पर प्रवासी मजदूर कब से कब तक होम क्वारंटीन रहेगा। इस दौरान उसके परिवार के सभी सदस्य घर पर ही रहेंगे। जरूरी सामान लाने के लिए परिवार के एक सदस्य को एक घंटे के लिए बाहर जाने की छूट दी जाएगी। यदि परिवार का कोई सदस्य नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होम क्वारंटीन हुए व्यक्तियों के निगरानी के लिए प्रधान के नेतृत्व में हर ग्राम मेें निगरानी समिति का गठन किया गया हैै। इसमें आंगनबाड़ी, आशा, चैकीदार, युवक मंगल दल का सदस्य शामिल है। नगर क्षेत्र के लिए निगरानी समिति सभासद के नेतृत्व में गठन किया गया है। इसमें आशा, सिविल डिफेंस, संगठन के सदस्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed