फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holika Dahan dispute settled with consensus

Azamgarh News: आम सहमति से निपटा होलिका दहन का विवाद

Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan dispute settled with consensus
सगड़ी। तहसील के जमीन मुहम्मदपुर गांव में होलिका दहन को विवाद को प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को निपटा लिया गया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील में 228 जगह पर होलिका दहन का स्थल चिन्हित है। शुक्रवार को जमीनपुर मुहम्मदपुर गांव में विवादित स्थल पर एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार और सीओ शुभम तोदी ने जाकर निस्तारित कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर पहले होलिका दहन हो रहा था, वहां पर हाईटेंशन तार गुजरा है। पिछले वर्ष दूसरी जगह पर होलिका जलाने का प्रयास करने पर कुछ लोगों ने विरोध किया था। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में आम सहमति से दूसरी जगह पर होलिका दहन का निर्णय लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने कहा कि होली को शांतिमय ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर कोतवाल विवेक कुमार पांडेय, प्रधान जयराम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed