फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holi was played with rose petals, a message of social harmony was given.

Azamgarh News: गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली, सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश

Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Holi was played with rose petals, a message of social harmony was given.
होली मिलन समारोह में फूलाें के साथ होली खेलते राजनैतिक दलों के नेता। श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। जाफरपुर में सोमवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रवीण सिंह की मंड़ई पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक मंच पर आकर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद प्रवीण सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक संग्राम यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव का चंदन तिलक लगाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कलाकार राजेश रंजन को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों एवं होली गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह की विशेषता यह रही कि यहां रंग-गुलाल के स्थान पर गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली गई। सभी अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक से किया गया। इससे पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सपा, भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं व समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रवीण सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, आशुतोष मिश्र, रविशंकर तिवारी, मनोज सिंह, रविकांत त्रिपाठी, बसपा के अरुण सिंह, पूर्व छात्र नेता राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed