फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History-sheeter released on bail, pushed the police post in-charge, scratched the monogram

Azamgarh News: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर ने चौकी प्रभारी से की धक्का-मुक्की, मोनोग्राम नोचा

Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter released on bail, pushed the police post in-charge, scratched the monogram
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिला जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरजीत यादव की बुधवार की रात रिहाई हो गई।
विज्ञापन

उसके समर्थन में जेल के बाहर राजनीति दलों के झंडे लगे चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। जेल के पास इटौरा चौराहे पर चेंकिग के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने चौकी प्रभारी से धक्का-मुक्की कर दी। वर्दी पर लगा मोनोग्राम नोच लिया और जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन, आईपीएस अनंत चंद्रशेखर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। चौकी प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में अमरजीत को हिरासत लेकर सिधारी थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वहीं, मौके पर कागजात न दिखाने पर सात वाहनों को सीज कर दिया। वाहनों से नकदी भी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, हाईकोर्ट से जमानत के बाद अमरजीत को जौनपुर से आजमगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया था। अमरजीत की रिहाई से पहले बुधवार की देर शाम लग्जरी गाड़ियां जेल के पास पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वाहनों में राजनीतिक दलों के झंडे लगे थे। अमरजीत का भाई रणजीत और उसकी मां भी मौजूद थी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने अमरजीत को लेने आने वाले लोगों के पास अवैध असलहा होने की आशंका जताई।
आरोप है कि चेकिंग के लिए इटौरा तिराहे पर वाहनों को रोका गया तो काले रंग की स्काॅर्पियो से अमरजीत उतरा और चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद चौकी प्रभारी की वर्दी पर लगे मोनोग्राम को नोच लिया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
मामला बढ़ता देख सूचना सिधारी थाना प्रभारी को दी गई है। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अमरजीत यादव के गाड़ी की तलाशी ली गई। उसके वाहन से पांच सौ रुपये की 10 गड्डी में पांच लाख रुपये बरामद हुए। चालक उमेश यादव निवासी शिवपुर गाड़ी का कागजात भी नहीं दिखा सका। वाहन को सीज कर दिया गया है। इसी वाहन के पीछे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को चेक किया गया तो उसमें 05 डिब्बा आंवला की मिठाई मिली।

चालक चालक सत्येंद्र यादव, दिनेश यादव, रामबचन यादव, कमलेश यादव, चालक शिवम यादव भी अपने-अपने वाहन के कागजात नहीं दिखा पाए। इनको भी सीज कर दिया गया। कुछ चालक मौका देखकर वाहन लेकर हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed