{"_id":"686ac5fb4b7acb7e290ff696","slug":"history-sheeter-arrested-pistol-recovered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133985-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मसोना गांव से रजादेपुर की ओर पशु को वध के लिए ले जा रहे हिस्ट्रीशीटर अरशद उर्फ बहुधा को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैशनगर गांव का निवासी है।
गिरफ्तार अरशद उर्फ बहुधा पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी, फर्जीवाड़ा, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि एक अपराधी पशु लेकर पैदल आ रहा है। उसके साथ दो साथी मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चल रहे हैं। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर अरशद को पकड़ लिया। एक पशु भी बरामद हुआ। उसके साथी गुलाब और फखरे आलम उर्फ फखरू निवासी मोहल्ला कुरैशनगर, भाग गए। गिरफ्तार अरशद के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वे लोग पशुओं को वध के लिए ले जाते हैं और इससे होने वाली कमाई को आपस में बांट लेते हैं।