फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History sheet of five criminals involved in Mafia Mukhtar Ansari gang opened

Azamgarh: माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह में शामिल पांच अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Mon, 10 Apr 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 05:48 PM IST
सार

यूपी स्तर पर चिन्हित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के पांच और सहयोगियों की सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  के आदेश पर बरदह थाने में सभी की हिस्ट्रीशीट खुली है।

विज्ञापन
History sheet of five criminals involved in Mafia Mukhtar Ansari gang opened
मुख्तार अंसारी।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। आए दिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है तो पंजीकृत गिरोहों के तंत्र पर लगाम भी लगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में मुख्तार अंसारी गिरोह को पुलिस प्रशासन ने निशाने पर लिया है।  

विज्ञापन


एसपी के आदेश पर यूपी स्तर पर चिन्हित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के पांच और सहयोगियों की सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बरदह थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इससे पहले भी शाहजमां के दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। 
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के सहयोगी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई की नकेल कसने में जुटी है। कुछ दिन पहले ही शाहजमां के  दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी तो वहीं सोमवार को भी उसके पांच सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट बरदह थाने में खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 30 हजार रुपये लेकर केस को रफादफा करने के आरोपी दरोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में हुए बंद
 

इसमें नदीम खां निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह की हत्या के प्रयास, विकास गिरी उर्फ अविनाश निवासी दरियापुर बसही थाना बरदह की गैंग रेप, शहदाब उर्फ शादाब निवासी बनकट थाना मुबारकपुर की गोवध, अल्तमस निवासी बनकट थाना मुबारकपुर की गोवध, मुख्तार उर्फ मुन्ना राजभर निवासी महावल टाडा मुरारपुर थाना तरवां की आबकारी एक्ट में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed