फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindus donated land worth lakhs to Muslim community in azamgarh facing problems burying dead bodies

मानवता की मिसाल: हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय को दान की लाखों की जमीन, शव दफनाने के लिए होते थे परेशान

Wed, 24 Sep 2025 10:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

इंसानियत की यह मिसाल आजमगढ़ के हिन्दू भाइयों ने दिखाई है। चहुंओर उनकी तारीफ हो रही है। यह जमीन काफी कीमती है, लेकिन मुस्लिम समुदाय की परेशानियों को देखते हुए दान कर दी गई।

विज्ञापन
Hindus donated land worth lakhs to Muslim community in azamgarh facing problems burying dead bodies
हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय को दान की लाखों की जमीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में पांच हिंदू भाइयों ने आपसी सौहार्द और इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए प्रेरणा बन गई है। इन भाइयों ने लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की जमीन मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दान कर दी है।

विज्ञापन


यह जमीन हाजीपुर गांव के पास स्थित है, जहां अब तक मुस्लिम समुदाय के पास शवों के दफन के लिए कोई स्थायी भूमि नहीं थी। समुदाय के लोग हर बार रसूलपुर गांव के कब्रिस्तान में अनुमति लेकर शवों को दफनाने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए रामनगर निवासी राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुधाकर सिंह, दिनेश सिंह और ओंकार सिंह ने मिलकर यह सराहनीय फैसला लिया। जब हाजीपुर निवासी मुनव्वर अहमद ने राकेश सिंह को इस समस्या से अवगत कराया, तो उन्होंने अपने भाइयों से विचार-विमर्श कर यह मानवीय निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनव्वर अहमद ने कहा कि हमारे पास खुद की कोई जमीन नहीं थी, हर बार शवों के दफन के लिए अनुमति मांगनी पड़ती थी। राकेश सिंह ने जब हमारी परेशानी सुनी, तो तुरंत समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया और भाइयों से वार्ता कर यह कदम उठाया। 

Trending Videos

मुस्लिम समुदाय ने की तारीफ

राकेश सिंह और उनकी पत्नी मालती सिंह, जो अपना दल (एस) से जुड़े हुए हैं, स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं। मालती सिंह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की एक मजबूत नेता मानी जाती हैं। 

हालांकि, कुछ लोगों ने इस कदम को राजनीति से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन राकेश सिंह ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इस नेक काम को किसी राजनीतिक चश्मे से देखा जाए। यह सिर्फ और सिर्फ इंसानियत और भाईचारे का मामला है।

इस घटना ने साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत होती है, और जब समाज के लोग एक-दूसरे का हाथ थामते हैं, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed