फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu faith hurt in fashion show

Azamgarh News: फैशन शो में हिंदुओं की आस्था पर चोट

Wed, 18 Sep 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hindu faith hurt in fashion show
प्रशासन की ओर से 18 से 22 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव की तैयारियों के क्रम में 12 सितंबर को हरिऔध कला केंद्र में फैशन शो का आयोजन किया गया था। लेकिन, यह फैशन शो हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने का माध्यम बन गया। इस संबंध में जब आकांक्षा समिति की तत्कालीन अध्यक्ष से बात की गई तो वह इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ महोत्सव के आयोजन को लेकर शुरू से ही तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। वहीं अब इसमें हिंदुओं की आस्था को भी चोट पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला उस समय हुआ जब 12 सितंबर को हरिऔध कला केंद्र में फैशन शो का आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान एक ग्रुप द्वारा देवों के देव महादेव की काशी नगरी की थीम पर कपड़ों पर पेंटिंग की गई थी। इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि कलाकारों ने जो ड्रेस पहनी थी, उसमें ऊपर आरती करते हुए और संत महात्माओं की फोटो बनी थी। लेकिन, पैरों पर काशी के घाट और उनके साथ ही मंदिरों की तस्वीर बनाई गई थी। इतना ही नहीं राधा कृष्ण को भी मॉडल के रूप में पेश किया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। इस मामले में आयोजकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed