फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   High voltage current ran in houses in azamgarh youth died and two scorched

10 दिनों में दूसरी घटना: घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत, दो झुलसे, लाखों के उपकरण भी जले

Fri, 02 Jun 2023 08:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 08:30 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बछवरा गोवर्धनपुर गांव में शुक्रवार को दिन में साढ़े तीन बजे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य झुलस गए। घटना को लेकर अफरातफरी की स्थिति रही। 

विज्ञापन
High voltage current ran in houses in azamgarh  youth died and two scorched
घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से गांव में रही हलचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बछवरा गोवर्धनपुर गांव में शुक्रवार को दिन में साढ़े तीन बजे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बछवरा गोवर्धनपुर गांव के कई घरों में एलटी लाइन के एचटी लाइन में संपर्क हो जाने के चलते हाईटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे घरों में लगे बिजली के उपकरणों में शार्ट सर्किट होने लगी। गांव निवासी संतोष राजभर (35) बोर्ड में लगे मोबाइल चार्जर को निकालने गया तो वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं पड़ोसी अमन राजभर को एमसीबी गिराते समय करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। इसके अलावा बगल के ही घर में रहने वाली कंचन हैंडपंप के पास बर्तन धो रही थी। हैंडपंप से मोटर लगा हुआ था। जिसके संपर्क में आने पर कंचन भी झुलस गई। कई अन्य घरों में भी बिजली के उपकरण आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भोजन की थाली के सहारे BJP फिर से जीतेगी

चार दिन बाद संतोष को जाना था दुबई

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे अमन व कंचन को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संतोष पांच पुत्री व एक पुत्र का पिता था। वह रोजी रोटी के लिए दुबई रहता था। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह 10 दिन पूर्व घर आया था। छह जून को उसे वापस दुबई जाना था।

इसके पूर्व बीते 24 मई को अहरौला थाना क्षेत्र के परगाशपुर गांव में भी हाईटेंशन करंट लोगों के घरों में दौड़ गया था। जिसमें गांव निवासी रिंकू मद्धेशिया की करंट से मौत हो गई थी। वहीं लोगों के घरों के बिजली के उपकरण जल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed